फलोदी। मानव सेवा के उद्देश्य से कार्यरत हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के तत्वावधान में जिला अस्पताल फलोदी स्थित ब्लड बैंक में जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए 2 यूनिट रक्त स्टॉक के रूप में उपलब्ध कराया गया।


इस सेवा कार्य में रक्तवीर समुराम भाटिया और उनके पुत्र बालकिशन भाटिया ने रक्तदान कर मानवता की प्रेरणादायी मिसाल पेश की। दोनों ने रक्तवीर प्रेम कुमार भाटिया का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का संदेश भी दिया।
हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी ने दोनों रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह योगदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित होगा।
इस अवसर पर हेल्पिंग हैंड्स टीम फलोदी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत राम मेघवाल, रक्तवीर प्रेम कुमार भाटिया (भानु सेवा संस्थान, फलोदी), परमेश्वर चौधरी, महेंद्र भानु, आशु लाल तथा सीपी जयपाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *