बायतु । विधानसभा क्षेत्र की पाटोदी पंचायत समिति के कोडुका गांव में हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में श्री भँवरलाल मेघवाल के चार पुत्रों की असामयिक मृत्यु से पूरा समाज स्तब्ध है। इस दुःख की घड़ी में मेरी छोटी-सी पहल पर समाज के भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आमजन ने जिस संवेदनशीलता के साथ आगे आकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया, उसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूँ।

मात्र 24 घंटे में 64 भामाशाहों के सहयोग से ₹25,27,000 की सहायता राशि एकत्रित हुई। आज प्रतिनिधिमंडल के साथ कोडुका गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की तथा सहयोग राशि उन्हें सुपुर्द की।

इस अवसर पर श्री लक्ष्मण सिंह चौधरी (जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर), श्री महेंद्र चौधरी (जिला प्रमुख, बाड़मेर), श्री फतेह खान (पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर), समाजसेवी श्री मोहनलाल हुड्डा (धारासर), श्री तेजाराम गोदारा (शिव),भूपेंद्र मेघवाल राजबेरा,श्री राधाकृष्ण राजगुरु बीसू , मो. रहीम रहुमा खड़ीन, खेराज राम हुडा, हेमंत भाटिया सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

आर्थिक सहयोग करने वाले प्रमुख भामाशाह:-

श्री नवल किशोर गोदारा एवं श्री टीकूसिंह गोदारा – ₹2,51,000/-
श्री हरीश चौधरी (विधायक, बायतु) – ₹1,11,000/-
श्री मोहनलाल हुड्डा (पूर्व सरपंच, धारासर) – ₹1,11,000/-
श्री जोगेंद्र सिंह चौहान (TSC) – ₹1,00,000/-
श्री मनोहर पाबड़ा श्रीमोहनगढ (SMCC) – ₹1,00,000/-
श्री निम्बा राम बारूपाल थूबली – ₹50,000/-
श्री हाजी सच्चु गांधी हरपालिया – ₹50,000/-
श्री महेंद्र चौधरी जिला प्रमुख बाड़मेर – ₹50,000/-
श्री खुमान सिंह सोढा (पूर्व प्रधान शिव) – ₹50,000/-
श्री उदाराम मेघवाल सामाजिक कार्यकर्ता – ₹50,000/-
श्री स्वरूप सिंह खारा पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष – ₹50,000/-
सैय्यद पीर अल्लानूर शाह सेहलाऊ – ₹50,000/-
श्री पदमाराम मेघवाल पूर्व विधायक – ₹50,000/-
श्री फतेह खां पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस बाड़मेर,– ₹50,000/-
श्री मो. रहीम रहुमा खड़ीन – ₹50,000/-
श्री तेजदान चारण खारोड़ा – ₹50,000/-
श्री रहीम खां भैया – ₹50,000/-
श्री तनसिंह महाबार – ₹50,000/-
सैय्यद गुलामशाह बामनोर – ₹50,000/-
श्री पहाड़सिंह भाटी तिबनियार – ₹41,000/-
श्री अमीन खान पूर्व विधायक – ₹31,000/-
श्री रघुनाथ राम कड़वासरा RH ग्रुप – ₹31,000/-
श्री गोपालसिंह भंवरिया महाबार – ₹30,000/-
श्री लक्ष्मण सिंह गोदारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष – ₹25,000/-
श्री हरीसिंह सोढा पूर्व विधायक शिव – ₹25,000/-
श्री लूणसिंह सिंह झाला – ₹25,000/-
श्री तन सिंह चारण – ₹25,000/-
श्री गफूर अहमद पूर्व मंत्री – ₹25,000/-
श्री स्वरूप सोनी बाड़मेर – ₹25,000/-
श्री नरेश देव सारण पार्षद – ₹25,000/-
श्री चुनाराम बेनीवाल बिजराड – ₹25,000/-
श्री महेंद्र जाणी प्रधान – ₹25,000/-
श्री शंकरलाल मंसूरिया DySP – ₹25,000/-
श्री नितेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर – ₹25,000/-
श्री हजारीराम बालवा अधीक्षण अभियंता – ₹25,000/-
श्री रूपसिंह खारा – ₹25,000/-
श्री देवीलाल बारूपाल – ₹25,000/-
श्री तेजाराम गोदारा शिव – ₹25,000/-
श्री जगदीश कुमार सारण कोटड़ा – ₹25,000/-
श्री प्रह्लादसिंह राजपुरोहित – ₹25,000/-
श्री समुद्रसिंह भाटी फोगेरा – ₹25,000/-
श्री राधाकिशन राजगुरु बीसू– ₹25,000/-
श्री पुखराज सारण / श्री हनुमानराम सारण कोसरिया – ₹25,000/-
श्री भजनलाल बिश्नोई – ₹25,000/-
श्री बालाराम गोदारा उतरलाई – ₹25,000/-
डॉ. बिहारीलाल दर्जी – ₹25,000/-
श्री हेमंत राजपुरोहित मुढ़ो की ढाणी– ₹25,000/-
श्री चनणाराम पंवार / श्री शंकराराम तारातरा – ₹25,000/-
श्री बालमसिंह महेचा सरपंच बाड़मेर अगोर – ₹25,000/-
श्री विरधाराम जयपाल आटी – ₹25,000/-
श्री प्रेमसागर बालवा – ₹25,000/-
श्री रिडमलसिंह दांता – ₹25,000/-
श्री मगाराम मेघवाल बाखासार – ₹25,000/-
श्री गिरधरसिंह सोढा प्रधान बाड़मेर – ₹25,000/-
श्री बच्चू खां खलीफा – ₹25,000/-
श्री अली अकबर मीठे का तला – ₹25,000/-
श्री रामसिंह राजपुरोहित बोथिया – ₹25,000/-
श्री मोहम्मद अली सरपंच – ₹25,000/-
श्री राजेंद्र कड़वासरा – ₹25,000/-
श्री पारसमल धनदे – ₹25,000/-
श्री रहमान नोहड़ी पूर्व सरपंच – ₹25,000/-
श्री इल्लमदीन समेजा जिला परिषद सदस्य – ₹25,000/-
श्री नरपत सिंह राठौड़ सरपंच रेड़ाना – ₹25,000/-
श्री वीर सिंह ताणु – ₹21,000/-

कुल सहयोग राशि: ₹25,27,000/- (64 भामाशाह)

इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले प्रत्येक भामाशाह, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं समाजबंधु का मैं हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। आपका यह सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक एकजुटता की एक प्रेरणादायक मिसाल है।

प्रकृति दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

  • उदाराम मेघवाल,पूर्व प्रधान शिव,बाड़मेर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *