चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। बलाई विकास समिति जयपुर, मुख्यालय-चौमूं की ओर से 1 जुलाई को डॉक्टर्स-डे पर महात्मा ज्योतिबा फुले पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय हाड़ोता में आयोजित होने वाले चिकित्सकों के सम्मान समारोह का सेवानिवृत सीबीईओ बनवारी लाल दायमा एवं सुरेश कुमार महरिया ने पोस्टर का विमोचन किया।
समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, फिजियोथैरेपी एवं पशु चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा।

इस मौके पर सुमन महरिया, डॉ. संदीप महरिया, समिति अध्यक्ष एड़वोकेट बद्रीनारायण परिहार, कोषाध्यक्ष नानगराम लूनीवाल, सेवानिवृत सीबीईओं बनवारी लाल दायमा, सेवानिवृत डीओ सुरेश कुमार महरिया, गोपीराम महरडा, कार्यक्रम मुख्य संयोजक रामगोपाल डोई, सहसंयोजक गुलाबनाथ बुढगाया, प्रहलाद राय जाटावत, गोवर्धन लाल बिदावत हाथनोदा इकाई अध्यक्ष राहुल कुमार जोया आदि मौजूद रहे।
