चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। बलाई विकास समिति जयपुर, मुख्यालय-चौमूं की ओर से 1 जुलाई को डॉक्टर्स-डे पर महात्मा ज्योतिबा फुले पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय हाड़ोता में आयोजित होने वाले चिकित्सकों के सम्मान समारोह का एमजेएफ ग्रुप के निदेशक कैलाश राज सैनी ने पोस्टर का विमोचन किया।

निदेशक सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में डॉक्टर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इस समिति द्वारा राज्य में पहली बार चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित कर रही है, जो बहुत ही सराहनीय कार्य है।
समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, फिजियोथैरेपी एवं पशु चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. नेमीचंद सैनी, समिति अध्यक्ष एड़वोकेट बद्रीनारायण परिहार, कोषाध्यक्ष नानगराम लूनीवाल, सेवानिवृत सीबीईओं बनवारी लाल दायमा, सेवानिवृत एलआईसी डीओ सुरेश कुमार महरिया, गोपीराम महरडा, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रामगोपाल डोई, सह संयोजक गुलाबनाथ बुढगाया, प्रहलाद राय जाटावत, गोवर्धन लाल बिदावत आदि मौजूद रहे।
