विराट नगर:– वरिष्ठ समाजसेवी व डॉ अंबेडकर विचार मंच के प्रदेश महासचिव विराटनगर निवासी बनवारी लाल मेहरड़ा को मंगलवार 1 सितंबर 2026 सूरजगढ़ (झुंझुनू ) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में “राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड- 2026” एवं “राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया । आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस पर यह समारोह हुआ ।


समारोह में बी एल मेहरड़ा को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय, सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने पर यह “राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड -2026″ प्रदान किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिरीक्षक राजस्थान पुलिस डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा , राज्य के पूर्व संयुक्त सचिव इंद्राज सिंह, हरियाणा सरकार के पूर्व अवर सचिव डॉ स्वामी चरण , राजस्थान एजुकेशन सोसाइटी चिड़ावा की प्रबंध निदेशक निकिता थालोर एवं आदर्श समाज समिति इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने बी एल मेहरड़ा को सम्मानित किया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल गांधी द्वारा लिखित पुस्तक ” इंकलाब ” एवं ” स्वाधीनता की दास्तान ” भेंट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *