झुंझुनूं। सूरजगढ़ स्थित होटल रानी बाग में राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के द्वारा श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।


समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत राजस्थान पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने सत्य, अहिंसा और मानवता अपनाने का आह्वान किया साथ ही उन्होंने कहा कि आज का युवा आने वाला भविष्य हैं।
अध्यक्षता कर रहे राज्य सरकार के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव इन्द्र राज सिंह ने कहा कि समाज में सत्य, अहिंसा, शांति और मानवता जैसे मूल्यों को अपनाने की जरूरत है। गांधीवादी विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं।


अति विशिष्ट अतिथि राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट की डायरेक्टर निकिता थालोर एवं विशिष्ट अतिथि साहित्यकार अब्दुल समद राही, एडवोकेट सुनील कुमार झारिया, काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, तेज सिंह राठौड़, मंजू ठोलिया, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विजय मील, सुभिता सीगड़, डॉ. स्वामी चरण, मंजू देवी, हेमलता कांसोटिया ने भी अपने विचार प्रकट किए।


कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बजरंग लाल गाँधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इसके पश्चात समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी एवं पदाधिकारी द्वारा अतिथियों का दुपट्टा, पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने लेखक धर्मपाल गाँधी की स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक ‘स्वाधीनता की दास्तान’ का विमोचन भी किया।
आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से कवि, लेखक, पत्रकार, साहित्यकार, कलाकार, पर्यावरण प्रेमी, खिलाड़ी, शिक्षाविद्, कानूनविद् और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया।
समारोह में सुदेशनां योग सेवा समिति के बच्चों ने योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शानदार योग प्रदर्शन किया। इसके अलावा नागौर की नाजिया, जयपहाड़ी की अलका बोयल तथा चिड़ावा की भावना वर्मा और खुशी वर्मा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, मानवता, सामाजिक समरसता और गाँधीवादी विचारों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर ने समारोह की रूपरेखा एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने सभी लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया।
कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *