सरदारशहर। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) इकाई की ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार पारीक व ब्लॉक मंत्री डॉ भानी राम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ब्लॉक इकाई के व्याख्याता साथियों ने भाग लिया।


बैठक में संगठन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें ब्लॉक, जिला एवं राज्य कार्यकारिणी के चुनाव, नवीन शैक्षिक सत्र के लिए सदस्यता अभियान तथा संगठन की रीति-नीति एवं आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक, पंचायत राज कर्मचारियों एवं निगम कार्मिकों को पे प्रोटेक्शन नहीं दिए जाने के नाम पर की जा रही वेतन वसूली का विरोध करने का निर्णय लिया गया। साथ ही व्याख्याताओं से संबंधित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
व्याख्याताओं ने हाल ही में माननीय न्यायालय द्वारा व्याख्याता से उपाचार्य पद पर पदोन्नति से संबंधित दिए गए निर्णय को शीघ्र लागू करते हुए लंबित पदोन्नतियां जल्द किए जाने की मांग की।

इसके अलावा व्याख्याता पद पर हुई वेतन कटौती को बहाल करते हुए मूल वेतन 18,750 रुपये के आधार पर वेतन निर्धारण लागू करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाने तथा लंबित मांगों के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में विकास पारीक, जयचंद चिनिया,जयदेव प्रसाद, डॉ विकास प्रजापत,चेनरूप सोनी, कुलदीप तिवारी,गोपीचंद पांडर,संत कुमार बाना श्याम सुंदर सुथार,राकेश सांकृत्य, भलेराम, राजेश कुमार आदि व्याख्याता साथी की उपस्थिति हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *