डांगावास हत्याकांड फैसले को लेकर हम कामगार समाज ने सौंपा ज्ञापन

रतनगढ़ । हम कामगार समाज रतनगढ़ के अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यक्तिओं ने डांगावास हत्याकांड फैसले को लेकर हम कामगार समाज ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
डांगावास हत्याकांड एक अत्यन्त गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण रहा है। भूमि विवाद के चलते हुई हिंसक घटना में 6 व्यक्तियों की हत्या हुई थी। उक्त प्रकरण में विशेष एससी एसटी. न्यायालय द्वारा सभी 40 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किये जाने का निर्णय दिया गया है। इस निर्णय से पीड़ित परिवारों एवं आमजन में गहरी निराशा और न्याय को लेकर चिता उत्पन्न हुई है।

हम-कामनार समाज, रतनगढ़ का स्पष्ट मत है कि पीडित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कानून में उपलब्ध प्रत्येक वैधानिक उपाय का प्रभावी उपयोग किया जाना चाहिए, हमारा उदेश्य किसी न्यायालय के निर्णय कि अवमानना करना नहीं, बल्कि विधि द्वारा उपलब्ध अपिल के अधिकार के माध्यम से निष्पक्ष एवं प्रभावी न्याय सुनिश्चित करवाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *