रतनगढ़ : भारत विकास परिषद् , शाखा – रतनगढ़ द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पंडितपुर , रतनगढ़ में आज गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम किया गया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में मंच पर स्थानीय शाखा के संरक्षक वासुदेव चाकलान , शाखा अध्यक्ष परमेश्वर लाल आत्रेय, संयोजक शुकदेव सांखोलिया, प्रकल्प प्रभारी राजेंद्र सिंह बिदावत, मोतीलाल तातेड़ और संस्था प्रधान नरेंद्र सांकृत्य मंचस्थ अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का शाब्दिक स्वागत् किया गया। श्री चाकलान ने भारत विकास परिषद् का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया वहीं राजेन्द्र सिंह बिदावत ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम उद्देश्य बताया। मोतीलाल तातेड़ ने नशे के दुष्परिणाम बताये एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का आह्वान किया । शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर विद्यालय के अध्यापक अर्चना पौद्दार , मीनाक्षी एवं प्रवीण कुमार को दुपट्टा ओढ़ाकर , कंठहार पहनाकर, श्रीफल ,प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया वहीं अपनी कक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी वैष्णवी सोनी , हेमंत शर्मा व ध्रुव शर्मा का दुपट्टा ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया । शाखा अध्यक्ष परमेश्वर लाल आत्रेय द्वारा उपस्थित छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई व विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया । संस्था प्रधान नरेंद्र सांकृत्य ने भारत विकास परिषद् का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम का संचालन संयोजक शुकदेव सांखोलिया ने किया। कार्यक्रम में भंवरलाल टेलर, पवन कुमार महर्षि, सरोज, जयचंद , संजय बुनकर , वंदना शर्मा, तनवी सहित कई शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। राष्ट्र गान के पश्चात् कार्यक्रम का समापन किया गया ।
