
• जागो हुक्मरान न्यूज
चितलवाना | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा जारी दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में विवेकानंद शिक्षण संस्थान निम्बाऊ के होनहार विद्यार्थियों ने परचम लहराते हुए अपने क्षेत्र में नाम रोशन किया। 10वीं बोर्ड में निरमा सियाक 92.50%, रिंका चौधरी 92.00%,अर्चना सियाक 90.50%, सरस्वती चौधरी 88.60%,जगदीश बिश्नोई 85.60%, दशरथ चौधरी 82.50%,सविता चौधरी 79.60%, सीमा 79.20%, मैना 77.60%,विक्रम 76.00%, अभिमन्यु सिंह 71.60% अंक प्राप्त करके गांव और विद्यालय सहित जिले का नाम रोशन किया हैं।

इस दौरान संस्था प्रधान ने छात्र छात्राएं को मुंह मीठा करवाकर बधाई दी गई।
इस मौक़े पर विद्यालय के संस्था प्रधान बाबूलाल बिश्नोई, स्टाफ जगदीश बिश्नोई, ईश्वरसिंह राजपूत श्रवण खिचड़, अशोक राणा, श्रवण बिश्नोई सहित अभिभावक मुलाराम, प्रवीण दर्जी,श्रवण चौधरी ,धनराज मौजूद रहें।
रिपोर्ट : अरविंद डाभी
