
• जागो हुक्मरान न्यूज
बाड़मेर | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरसिंह की ढाणी में शनिवार को 12वीं कक्षा के प्रतिभावान विद्यार्थियों का स्वागत, सत्कार किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवीसिंह राठौड़ ने बच्चों को उत्साहवर्धक करते हुए आह्वान किया कि आप ईमानदारी, और अनुशासन के साथ के साथ समर्पित रहते हुए कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़े। कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।सगताराम कुमावत ने बच्चों को कहा कि शिक्षा ही जीवन है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। इसलिए दिन रात एक करके सही दिशा में अपनी मंजिल की तरफ बढ़ने का प्रयास करें। परीक्षा प्रभारी ओमाराम ने बताया कि 12वीं बोर्ड में कुल 16 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए। जिसमें 6 प्रथम श्रेणी से व 10 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।रूशिया पुत्री श्री भूराराम ने 84% अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। संस्था प्रधान वेदाराम मेघवाल ने सभी अभिभावकों, गुरुजनों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी के सामुहिक सकारात्मक प्रयासों से बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आगे हम सभी मिलकर विद्यालय को नई बुलंदियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। प्रतिभावान विद्यार्थियों का साफा, शाॅल, माला, मुंह मीठा कराकर, उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर खेतसिंह राठौड़, देवीसिंह राठौड़, सगताराम कुमावत, भूराराम, फुसाराम, ओमप्रकाश, श्रीमती सीता देवी, अखाराम, चुतराराम, लक्ष्मण राम, खेताराम, बाबुराम, मालाराम और कक्षा 12 के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
