सांचौर। सेवा धर्म हमारा संस्थान,सांचौर द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र भील बस्ती, चितलवाना के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए 16 बच्चों का प्रवेश पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चितलवाना में करवाया गया। यह कार्य सरपंच प्रतिनिधि जगदीश बिश्नोई के नेतृत्व में इन बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया गया।


बाल संस्कार केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान पिछले 6 महीनों से जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रहा है, जो जन सहयोग से संचालित हो रहा है।
वहीं,स्कूल में नामांकन के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
संस्थान और जनप्रतिनिधियों की इस पहल से नैहड़ क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद हैं।
इस दौरान समाजसेवी धापू राव , संस्कार केंद्र शिक्षिका गुड़िया,नारायण राम, ओम प्रकाश विश्नोई सहित विद्यालय स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *