निवार्ण प्राप्त श्रद्धेय बरवड. के पुत्र दिनेश बरवड. ने पीसीबी स्कुल में दिया कम्प्युटर एवं प्रिंटर सेट

चूरू। सुजानगढ पीसीबी राजकीय स्कूल में 07 अप्रैल 2026 मंगलवार को महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान में आर्दश वरिष्ठ शिक्षक निर्वाण प्राप्त श्रद्धेय हुक्मा राम बरवड. (निवासी लाखाऊ चूरू) का प्रथम परिनिर्वाण दिवस पर विद्यालय प्रांगण में रक्तदान शिवर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ।

प्रधानार्चाय रणवीर सिंह महरिया ने बताया कि शिवर में अनेक सदस्यों ने भाग लिया। लायन्स चेरिटेबल टस्ट ब्लड सेंन्टर की टीम के हिम्मत सिंह, सुरेश कुमार ने रक्त संग्रहण में अपनी सेवाएं दी। स्व. श्यामसुंदर भेभराजका की स्मृति में उन के पुत्र गिरधारी लाल एवं नवरत्न भेभराजका के आर्थिक सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता पुनियां ने की मुख्य अतिथि गिरधारी भेभराजका एवं विशिष्ठ अतिथि पवन तोदी, गिरधर भोजक, श्याम सुंदर स्वर्णकार, पूर्व उप प्राचार्य परमान्द मिश्रा, डॉ. एस के छाबडा, कौशल्या गुलेरिया, साहित्यकार घनश्याम कच्छावा, ममता महरिया, ईश्वर सिंह सर्वा, लादुराम मेघवाल थे। निर्वाण प्राप्त आर्दश वरिष्ठ शिक्षक श्रद्धेय हुक्मा राम बरवड. की स्मृति में पत्नि विद्या देवी, पुत्र दिनेश बरवड, के द्वारा पीसीबी स्कूल को एक कम्प्यूटर एवं प्रिंटर सेट भेंट किया गया। सुबह 9 से 3 बजे तक चले शिवर में 46 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान श्रद्धेय हुक्मा राम बरवड. की पत्नि विद्या देवी, पुत्र दिनेश बरवड., पुत्रवधू सूमन कुमारी, पुत्रि सुनीता बरवड., संगीता बरवड., पौत्र लिथविक बरवड., भाई ललित कुमार, राजकुमार, निर्वाण प्राप्त श्रद्धेय शुभकरण का पुत्र रोहित बरवड, व साथ ही अन्य लोग भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूवात श्रद्धांजलि सभा से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *