श्रीडूंगरगढ़ । भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा संगठन विस्तार के तहत लालचंद गोयल को श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष लालचंद गोयल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भीम आर्मी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा सामाजिक न्याय, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और क्षेत्र में जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, प्रदेश संयोजक राजस्थान जितेंद्र हटवाल, जिला संयोजक बीकानेर भादर मेघवाल एवं पूर्व तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय का लालचंद गोयल ने आभार जताया।

साथ ही राधे आजाद, रामचंद्र मेघवाल, केवलचंद बौद्ध, भगवानाराम मेघवाल और संग्राम परिहार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि लालचंद गोयल के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *