चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर के रामपुरा-डाबडी में शनिवार को बलाई विकास समिति जयपुर, मुख्यालय-चौमूं के तत्वावधान में 1 जुलाई को डॉक्टर्स-डे पर महात्मा ज्योतिबा फुले पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय हाड़ोता में आयोजित होने वाले चिकित्सकों का सम्मान समारोह के पोस्टर विमोचन तहसीलदार गोपाल लाल भाटी ने किया।
तहसीलदार भाटी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में डॉक्टर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनका सम्मान करना बहुत ही सराहनीय कार्य है।

समिति महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, फिजियोथैरेपी एवं पशु चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा।
इस दौरान समिति अध्यक्ष एड़वोकेट बद्रीनारायण परिहार, कोषाध्यक्ष नानगराम लूनीवाल, सेवानिवृत एलआईसी डीओ सुरेश कुमार महरिया, कैलाशचंद लाखीवाल, प्रहलाद राय जाटावत आदि मौजूद थे।
