चौमूं(सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार एनएसयूआई के संभाग प्रभारी मोहित यादव व जयपुर जिला प्रभारी मेघराज गुर्जर की सहमति से जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने हाथनोदा निवासी राहुल कुमार बुनकर पुत्र सूरजमल बुनकर को जयपुर ग्रामीण जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया है।
बुनकर को जयपुर ग्रामीण जिला महासचिव बनने पर संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया।

राहुल कुमार बुनकर ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
