जयपुर(सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। कांस्टीट्यूशन क्लब जयपुर में आयोजित युवा उदय सम्मेलन में युवाओं ने शिक्षा, लोकतंत्र और संविधान से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी मजबूत आवाज़ उठाई। यह सम्मेलन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद जाखड़ ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव बंद पड़े हैं, जिससे विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बीजेपी सरकार के कार्यकाल में NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक मामलों पर भी चिंता जताई। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि शैक्षणिक संस्थानों को शिक्षा के केंद्र के बजाय राजनीति का अड्डा बनाया जा रहा है, जो युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसे समय में युवाओं की आवाज़ बुलंद होना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना बेहद आवश्यक है।
सम्मेलन के दौरान ABVP के छात्र नेता देव पलसानियां ने NSUI की विचारधारा से प्रभावित होकर NSUI का दामन थामा। यह युवाओं में बढ़ते विश्वास और संगठन की मजबूती का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने संविधान विरोधी एवं छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शाहपुरा विधायक मनीष यादव जी सहित एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी, बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *