जयपुर। न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रदेश संयुक्त सचिव तथा राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह सिद्धू ने सचिवालय कर्मचारी सेवा संघ के अध्यक्ष विवेक चौधरी तथा कोषाध्यक्ष शैलेश हुड्डा से मुलाकात कर आरजीएचएस तथा पुरानी पेंशन मजबूती के विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। विवेक चौधरी तथा शैलेश हुड्डा ने सचिवालय में राजस्थान के कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही।

श्री सिद्धू ने बताया कि एनपीएस के तहत राजस्थान के कर्मचारियों का अंशदान 53000 हजार करोड़ हो गया है जिसकी मांग मुख्यमंत्री जी को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से करनी चाहिए कि यह पैसा राजस्थान को दिया जाकर प्रत्येक कर्मचारी के जीपीएफ खाते में जमा करना चाहिए। इस दौरान श्री सिद्धू ने शिक्षा विभाग में संयुक्त शासन सचिव महेंद्र कुमार खींची से भी मुलाकात कर महात्मा गांधी विद्यालयों में चयनित शारीरिक शिक्षकों , शिक्षकों तथा अन्य गैर शैक्षणिक स्टाफ को जल्द से जल्द महात्मा गांधी विद्यालयों में नियुक्ति देने तथा पारदर्शी स्थानांतरण नीति बनाकर तृतीय श्रेणी अध्यापकों को राहत देने की मांग भी रखी ।
