जयपुर। विराट नगर:—एन यू बी सी (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग,अनु जाति ,अनु जनजाति एवं अल्पसंख्यक महासंघ) के संगठन के क्रम में वरिष्ठ समाज सेवी एवं डॉ. अम्बेडकर विचार मंच के प्रदेश महासचिव बनवारी लाल मेहरड़ा पुत्र सोहन लाल मेहरड़ा निवासी विराट नगर को राष्ट्रीय महासंघ में राजस्थान प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष की अभिशंसा के आधार पर की गई है। संगठन को विश्वास है कि बनवारी लाल मेहरड़ा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभायेगे ।
यह नियुक्ति पत्र महासंघ के प्रदेश महासचिव श्री श्रवण कुमार मेहरड़ा की ओर से जारी किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश के अनेकों संगठन, संस्थाओ के पदाधिकारियों ने व गणमान्य नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए बी एल मेहरड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.। मेहरड़ा ने भी इस अवसर पर सभी का अभाव व धन्यवाद व्यक्त किया है!
