भिंयाड़ । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाडमेर द्वारा संचालित अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण केन्द्र भिंयाड में व्यवसायी धर्माराम व हीरा राम ने आज का ध्वजारोहण किया ।


शिविर संचालक वेदा राम मेघवाल (प्रधानाचार्य) ने बताया कि शिविर में उक्त दोनों व्यवसायियों ने अपने उद्‌गार में बच्चों को मेहनत करके आगे बढ़ने तथा परिवार, गाँव व देश का नाम रोशन करने की सलाह दी । उन्होंने आगे कहा कि आप अपने जीवन को आनन्दमय बना लो यही जीवन का सार है । दोनों भामाशाहों ने अपनी ओर से सभी बच्चों को नाश्ता करवाया ।
आज ही इसी शिविर की दक्ष प्रशिक्षिका प्रमिला चौधरी ने अपने सुपुत्र प्रेम गोदारा के जन्म दिन की खुशी में बच्चों को केले बाँटे । इससे पहले शिविर संचालक ने स्काउट परम्परा के अनुसार स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया तथा अन्त में पूर्व स्थानीय संघ सचिव नारायण राम सोलंकी ने सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *