साहवा। ग्राम में सामाजिक उत्थान, आपसी एकता और संगठन की मजबूती को लेकर ‘डॉ. अम्बेडकर नवयुवक संघ’ की एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण सामान्य बैठक का आयोजन शुक्रवार 05 जून, 202) को सेवानिवृत्त शिक्षक ओमप्रकाश कलिया के आवास पर अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी व सेवानिवृत्त अध्यापक ओमप्रकाश कलिया द्वारा की गई। बैठक में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, प्रगतिकामी युवाओं और बुद्धिजीवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सर्वसम्मति से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।


समिति के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री राजेश कलिया (वरिष्ठ अध्यापक) ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में व्यापक सामूहिक चर्चा के उपरांत संगठन के कार्यक्षेत्र और सामाजिक उत्तरदायित्वों को बड़ा स्वरूप देने के लिए एक दूरगामी निर्णय लिया गया। इसके तहत पूर्व में चल रहे नाम ‘डॉ. अम्बेडकर नवयुवक संघ’ को सर्वसम्मति से बदलकर अब ‘डॉ. अम्बेडकर समाज सेवा समिति, झाॅंझनी’ करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि समिति की गतिविधियों को सुचारू, पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संचालित करने के लिए एक सशक्त नवीनतम कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से दायित्व सौंपे गए।

  1. अध्यक्ष: ओमप्रकाश कलिया (सेवानिवृत्त अध्यापक)
  2. उपाध्यक्ष: संदीप कुमार
  3. सचिव: प्रेम कुमार
  4. सभाध्यक्ष: लिखमाराम
  5. कोषाध्यक्ष: श्रवण कुमार
  6. संयोजक / संगठन मंत्री: च्यानणमल
  7. मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता: राजेश कलिया

इसके साथ ही समिति के निर्णयों में सहयोग देने के लिए कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भानीराम, रामस्वरूप, हरिराम कलिया, कृष्ण कुमार तथा रवीन्द्र कलिया को शामिल किया गया है। मीडिया प्रभारी राजेश कलिया ने आगे बताया कि संगठन की शुचिता और पारदर्शिता को अक्षुण्ण रखते हुए बैठक में पुरानी कार्यकारिणी और गतिविधियों का कुल ₹89,355/- का पूरा हिसाब-किताब समस्त उपस्थित सदस्यों के समक्ष विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन द्वारा सराहा गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में समाज कल्याण के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक परिवार से न्यूनतम ₹500 की सहयोग राशि लेने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। यह राशि पूरी तरह स्वैच्छिक रखी गई है ताकि किसी पर अनावश्यक भार न पड़े। जनसहयोग राशि एकत्रित करने की जिम्मेदारी समाज के 7 कर्मठ व्यक्तियों ( संदीप कुमार, उमाशंकर, हरिराम, ओमप्रकाश, पालाराम, भानीराम, महावीर) को सौंपी गई है। समिति के कार्यों को प्रामाणिक रूप देने के लिए रसीद बुक एवं लेटरहेड के मुद्रण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डूंगरमल कलिया, अध्यापक रामकुमार कलिया, वरिष्ठ अध्यापक प्रतापराम कलिया, अध्यापक हेमराज कलिया, पोकरमल, उमाशंकर कलिया, हेतराम कलिया, मनीराम कलिया, रामस्वरूप, संतलाल, कृष्ण कुमार, दौलतराम, जयसिंह, सतवीर, अमनदीप कलिया सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई और प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *