बाड़मेर – पिछले कुछ वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत कर सरकारी सेवा में अग्रणी रहकर जिले का नाम रोशन कर रहे है।


इसी कड़ी में आज कॉलेज शिक्षा के सहायक आचार्य पद (अर्थशास्त्र ) भर्ति का परिणाम आया जिसमे पूरे जिले से एक मात्र सूर्यपाल कुलदीप का चयन होने पर परिवार जनों ओर रिस्तेदारों में खुशी का माहोल है।
ज्ञात रहे सूर्यपाल कुलदीप बाड़मेर के जाने माने ओर समाज सेवी दिवंगत मोहनलाल कुर्डिया के सूपुत्र है जिन्होंने अपने पिता के सपनों को साकार कर परिवार ओर समाज का नाम रोशन किया है।


आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल वैलफेयर सोसायटी द्वारा रखे सादे समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर राजस्थान मेघवाल परिषद के जिलाध्यक्ष तगाराम खती, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करनाराम मेघवाल, डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वैलफैयर सोसायटी के अध्यक्ष उमाशंकर फुलवारिया, शान्ती देवी कुर्डिया, सेवा निवृत प्रधानाचार्च मिश्रीमल मौर्य, शिवलाल जैलिया, फताराम पंवार व्याख्याता, श्रवण कुमार चन्देल, ओमप्रकाश वडारिया, कमलेश कुलदीप सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *