चौमूं(सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। मोरीजा रोड स्थित बलाई समाज सभा-भवन में रविवार को बलाई विकास समिति, जयपुर मुख्यालय-चौमूं के अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में समाज हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर आगामी आयोजनों की रूपरेखा तय की गई।


समिति के महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि बैठक में आगामी 1 जुलाई 2026 को डॉक्टर्स-डे पर समाज के सरकारी व निजी डॉक्टरों का सम्मान समारोह करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आगामी 6 सितम्बर 2026 को विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की भी सहमति बनी।
बैठक में समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन एवं सामाजिक एकजुटता मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर समिति कोषाध्यक्ष नानगराम लूणीवाल, सचिव राजेन्द्र प्रसाद काला, सदस्य गुलाब नाथ बुड़गाया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *