सांचौर, 10 मई 2026 अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर की महत्वपूर्ण बैठक अम्बेडकर उद्यान बी ढाणी सांचौर में नरेश पातलिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई । जिसमें 14 अप्रेल 2026 को बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के सफल आयोजन की समीक्षा की गयी ।


सेवा समिति के महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतरत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भव्य वाहन रैली का सफल आयोजन हुआ ।

जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर इस महापर्व की खुशी में शामिल होकर अपनी सहभागिता दी, इसके लिए बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने सबका धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया । समारोह कार्यक्रम को बेहतरीन एवं सफल बनाने के लिए सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया गया ।
उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल इसी माह में समाप्त हो रहा है । नवीन कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 24 मई 2026 रविवार को किया जाएगा । जिसमें सेवा समिति के आजीवन सदस्य ही कार्यकारिणी के चुनाव में भाग ले सकते हैं । इस हेतु 17 मई 2026 तक आजीवन सदस्य बनने वाला कोई भी शिक्षित व गैर-राजनीतिक व्यक्ति चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेगा ।
अध्यक्ष नरेश पातलिया ने बताया कि अम्बेडकर सेवा समिति के बैनर तले हर कार्यक्रम पूर्व तैयारी से आयोजित किए जाते हैं, फिर भी कहीं कोई सुधार की गुंजाइश हो, वहां भविष्य में कार्यकारिणी अपने स्तर पर सुधार करेगी । नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए 17 मई 2026 तक अपनी आजीवन सदस्यता ग्रहण करें, आजीवन सदस्य ही निर्वाचन में भाग ले सकते हैं । उसके बाद बनने वाले आजीवन सदस्य कार्यकारिणी गठन में भाग नहीं ले सकेंगे ।
उन्होंने बताया की ग्रामीण क्षेत्र में जन-जाग्रति अभियान चला कर समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए जन-जन तक पहुॅंच बनाकर प्रयास करेंगे ।
आज की बैठक को पूर्व अध्यक्ष केशाराम मेहरा, केवलाराम परमार, नेमीचंद खोरवाल, पूर्व महासचिव मेवाराम बाजक, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद जीनगर, डॉ.आसूराम सिंघल, प्रवक्ता शंकरलाल गवारिया ने संबोधित किया । इस अवसर पर उपाध्यक्ष अंबालाल राणुआ, मोहनराम गुलसर सरनाऊ, अतुल कुमार गुलसर आदि बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *