चार दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज 11 अप्रैल से।

सांचौर। 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में सांचौर शहर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अंबेडकर सेवा समिति सांचौर के तत्वावधान में विशाल वाहन रैली,संगोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
14 अप्रैल को सुबह 8 बजे अंबेडकर पार्क पंचायत समिति भवन से वाहन रैली रवाना होगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः अंबेडकर उद्यान पर समाप्त होगी। रैली के माध्यम से सामाजिक समानता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

चार दिवसीय कार्यक्रम में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जयंती पर माल्यार्पण व विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। वहीं,12 अप्रैल को निबंध लेखन प्रतियोगिता, 13 अप्रैल को मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है, जिसमें विद्यार्थी, युवा,महिलाएं भाग लेंगी।
वहीं,14 अप्रैल को जयंती समारोह अंबेडकर उद्यान बी.ढाणी सांचौर में आयोजित किया जायेगा।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की स्थापना संभव है।
समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रमों में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *