चौमूं(सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर के बाई का बास ग्राम में शनिवार को बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं द्वारा सभा-भवन, मोरीजा रोड, चौमूं में आयोजित होने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह का समाजसेवी गणेशचंद बगवाडिया, सूखाराम बुनकर व सरपंच सुल्तान बुनकर के नेतृत्व में पोस्टर का विमोचन किया गया।


समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया एवं कोषाध्यक्ष नानगराम लूणीवाल ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल को सभा-भवन पर हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। साथ ही सामाजिक एकता तथा जागरूकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
इस दौरान समिति सचिव राजेंद्र काला, मंगलचंद डूंडलोदिया, कमलेश बगवाडिया, रमेश बगवाडिया, हनुमान सहाय डूंडलोदिया, वेद प्रकाश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *