सांचौर । अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर के तत्वावधान में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, नारी शिक्षा के समर्थक एवं समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती 11 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।


सेवा समिति के महासचिव कानाराम पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे सांचौर के मुख्य चौराहे पर स्थित ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात BSNL टॉवर के पास बी. ढाणी रोड स्थित मेघवाल समाज धर्मशाला में विचार संगोष्ठी का आयोजन होगा।
इस संगोष्ठी में महात्मा फुले द्वारा किए गए सामाजिक सुधार, शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान तथा उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं फुले-अम्बेडकर विचारधारा से जुड़े लोग भाग लेंगे।
आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं एवं फुले-अम्बेडकर प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *