चौमूं(सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। शहर के विभिन्न मंदिरों में परंपरागत रूप से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इससे पूर्व शहर के मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया। इस अवसर पर सभी मंदिरों की बहुत ही सुंदर व आकर्षक सजावट की गई है। जगह-जगह भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी आकर्षक परिधान पहनकर कृष्ण और राधा की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की। अंशिका हरसोलिया ने भी भगवान श्रीकृष्ण की जीवंत झांकी प्रस्तुत की। शहर के विभिन्न मंदिरों में कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार के भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मनमोह लिया। जय कन्हैया लाल की जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें श्री कृष्ण के जन्म दिवस पर नन्हें मुन्ने बाल कृष्ण ने मटकी फोड़ी। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *