शिक्षाविद् व्यक्तित्व एवं समाजसेवी कृतित्व के धनी, बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न एवं प्रेरक व्यक्तित्व
चरण सिंह घोटड़
को मानव जन जागृति संस्थान परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपके पिताश्री स्व. श्री अमर सिंह जी घोटड़ साहब पूर्व प्रधानाध्यापक रहे तथा मातुश्री श्रीमती प्रभाती देवी एक सफल गृहणी रहीं। आपके जीवन में शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक सरोकारों की समृद्ध परंपरा का स्पष्ट प्रभाव दिखाई देता है।

वर्ष 1991 में वरिष्ठ अध्यापक (अंग्रेजी) पद से सांवतसर, बीकानेर से अपने गौरवमयी शैक्षिक सफर की शुरुआत करते हुए आपने व्याख्याता, प्रधानाध्यापक, प्राचार्य एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं बखूबी प्रदान कीं।

आपके सेवाकाल में लाछड़सर, गोपालपुरा, सांडवा, छापर, बम्बू, तेहनदेसर, भासीणा, ईंयारा, जाखासर, कल्याणसर, कातर छोटी सहित बीदासर ब्लॉक कार्यालय में आपकी उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाएं रही हैं।

अपने सेवाकाल में
आप जिला स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान -2025 से पुरस्कार से
सम्मानित हो चुके हैं। कोरोना वोरियर्स सहित सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किए गये।अपने कार्य क्षेत्र पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अनेकों बार शासन प्रशासन सहित
कर्मचारी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा विशेष सम्मान
से सम्मानित हो चुके हैं।

शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी आपकी तन-मन-धन से सक्रिय सहभागिता सदैव प्रेरणादायी रही है।
आप शिक्षा, संगठन एवं सेवा के पर्याय हैं।

कर्मचारी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों में आपकी अहम भूमिका रही है तथा एक प्रेरक भामाशाह के रूप में आपकी सराहनीय एवं प्रेरणाप्रद सहभागिता हर क्षेत्र में दिखाई देती है।
आप वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,भाटोलाई,सांडवा
(बीदासर) में बतौर प्रधानाचार्य बखूबी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

मानव जन जागृति संस्थान द्वारा संचालित पन्द्रह सूत्रीय कार्यक्रम से प्रभावित होकर आपका संस्थान से स्वैच्छिक रूप से विशेष सम्मानित सदस्य के रूप में जुड़ना सामाजिक चेतना एवं सेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आपका जुड़ाव संस्थान के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों को निश्चित रूप से नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

मानव जन जागृति परिवार की ओर से पुनः पुनः हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
जागो हुक्मरान समाचारपत्र परिवार प्रकृति से आपके उज्ज्वल, स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी भविष्य की अशेष-असीम मंगलकामनाएं करते हैं ।
सौदागर कांदेला
प्रदेशाध्यक्ष
मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर (राज. ) ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *