झुंझुनूं। रानी राष्ट्रीय साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वावधान में धर्मपाल गांधी के संयोजन में श्री बजरंग लाल गांधी की स्मृति में आयोजित गांधी जीवन दर्शन पर आधारित सम्मान समारोह में रानी के साहित्यकार डॉ मोहनलाल सोनल मनहंस को राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवार्ड 2026 से नवाजा गया ।

होटल रानी बाग सूरजगढ़ झुंझुनूं में आयोजित हुए समारोह में मुख्य अतिथि डॉ रविप्रकाश मेहरड़ा पूर्व डीजीपी राजस्थान व अध्यक्ष श्री इन्द्रराज सिंह पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी राजस्थान सरकार रहे । श्रीमती निकिता थालोर डायरेक्टर एजुकेशन ट्रस्ट, चिड़ावा श्री स्वामी चरण , पूर्व अधिकारी हरियाणा सरकार, अब्दुल समद राही,हेमलता कांसोटिया, मंजू ठोलिया , मंजू तंवर आदि विशिष्ट अतिथि रहे ।

मनहंस को उनके समाजोपयोगी साहित्य सृजन पर यह अवार्ड दिया गया । प्रेम ,प्रेम में दाग , प्रेम पंखुड़ियां बेटियां,कोविड़ काल में हम , रोशनी के मायने इनके कविता संग्रह प्रकाशित हैं । पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरक जीवनी अरण्योपासक -दी बायोग्राफी ऑफ ए डिवोटेड फॉरेस्ट ऑफिसर भी सराहनीय रचना व उजला -उजला मेघ प्रकाशनाधीन रचना हैं । इनके सम्मान पर साहित्य प्रेमियों में खुशी की लहर हैं तथा इन्हे बधाई दी जा रही हैं ।

