बालोतरा । छह माह की कठिन BSF ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे युवा गोकुलचंद भील का मेघवाल समाज के युवाओं ने अभिनंदन किया।
गोकुलचंद ने सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद पढ़ाई के साथ पंचर की दुकान चलाकर परिवार का सहयोग किया और कठिन परिस्थितियों में BSF भर्ती की तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत, संघर्ष और दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि आज वे देश सेवा के लिए BSF का हिस्सा बने हैं।

इस अवसर पर प्रवीण जी, व्याख्याता ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया । वहीं ओमा राम, तकनीशियन ने उन्हें भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं ‘आप दीपो भव’ पुस्तक भेंट की।
कार्यक्रम में भील समाज के जिला अध्यक्ष फूलचंद केपी, बालाराम छीबड़ा, लालाराम चौहान, महिपाल सुखाड़िया, सुरेश, अजय (नर्सिंग ऑफिसर), सुरेश (फार्मासिस्ट), चैनाराम भील सहित समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सभी ने गोकुलचंद को देश सेवा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🇮🇳 संघर्ष से सफलता तक—गोकुलचंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 🇮🇳

