चूरू । शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, भामाशाह प्रेरणा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु शिक्षाविद् शिक्षक दीपाराम साण्डेला निवासी 153 गोगा मेडी रोड़, वार्ड नंबर 01 सुजानगढ़ का राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान के लिए चयन किया गया है।

मानव जन जागृति संस्थान, जयपुर की ओर से आगामी 6 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह में प्रदेशभर से चयनित 50 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
