नई दिल्ली। थाईलैंड यात्रा पर बाड़मेर टीम ने कोरल आइलेण्ड पटाया वी पाँइन्ट आनन्द लिया ।

तगाराम खती बाड़मेर ने बताया कि आज थाईलैण्ड यात्रा के छठे दिन हम लोग MIND RESORT से सुबह का नाश्ता लेकर कोरल आइलेण्ड पटाया वी पाँइन्ट गये जहां समुद्र तट पर प्रमुख रूप से पैरासूट (पेरासूट पैराग्लाइडिंग ), समुन्द्र के गहरे पानी में ( अण्डर वाटर राइडिंग ), स्कूटर राइडिंग, समुद्री स्नान, नौकायन आदि का आनन्द लिया। यहाँ प्रतिदिन देश विदेश से हजारों पर्यटक इसका आनन्द लेने आते है जिससे थाई सरकार को प्रति वर्ष अरबों रूपयों की कमाई एवं स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है।




दोपहर के भोजन के बाद बिग बुद्धा की मूर्ति, एलगरजा सो सिनेमा ) देखकर साँय को होटल आ गये।




देखने वाली बड़ी बात ये है कि बुद्ध की विचारधारा के कारण यहां के बच्चों में शुरू से ही वैज्ञानिक सोच पैदा हो जाती है जिसके कारण पाखण्ड , रूढिवाद ओर अंधविश्वास से कोसो दूर रहते है यहाँ के राजा भी प्रजा की भलाई में सदैव तत्पर रहते है भ्रस्टाचार नहीं के बराबर है जिसका परिणाम कि थाईलेण्ड देश तेज गति से प्रगति कर रहा है काशः भारत में भी …….
कल पुनः बैकॉक जाने का कार्यक्रम है ।
आगे यात्रा वृतान्त जारी …..
तगाराम खती बाड़मेर
