रतनगढ़। राजलदेसर कामगार समाज की हुई संगठनात्मक बैठक। रविवार को प्रजापति अतिथि भवन में हम कामगार (मूल ओबीसी,एसी एसटी) समाज के कार्यकर्ताओं की बैठक रतनगढ़ कामगार समाज के तहसील अध्यक्ष हरिप्रसाद हर्षवाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें आगामी नगर पालिका व पंच सरपंच के चुनावों व संगठन में चिन्तन शिविर हेतु अगस्त माह के अन्तिम सप्ताह में सम्मेलन करने का सुझाव रखा गया।

नगर पालिका के चुनाव को देखते हुए प्रत्येक वार्ड से कामगार समुदाय के लोगों की सूची तैयार करने व उनसे संपर्क करने हेतु टीमों का गठन करना और सम्पर्क करके प्रत्येक वार्ड से वार्ड कमेटी द्वारा आमसहमति से चुनाव में प्रत्याशी गघोषित करने का निर्णय लिया गया।

अगस्त माह में ही राजलदेसर तहसील क्षेत्र के समस्त गांवों व शहरी वार्डों प्रचार प्रसार व सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में तहसील के मिडिया प्रभारी दीपक स्वामी द्वारा सोसल मिडिया पर रोजाना कामगार समाज उपलब्धियो व सम्पर्क प्रोग्राम का सुझाव दिया ओर राजेन्द्र नोखवाल ने बताया कि आगामी चिन्तन शिविर में कामगार समुदाय के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा।

सम्मेलन में समाज के निवर्तमान पंच सरपंच और नगर पालिका अध्यक्ष को विशेष रूप से बुलाया जाएगा। राजलदेसर कामगार, समाज अध्यक्ष जयचन्द महावर ने बताया कि आगामी चुनाव ऐतिहासिक होगा राजलदेसर कामगार समाज नगर पालिका में प्रत्येक वार्ड से चुनाव में प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा।मूल ओबीसी एससी एसटी की जनसंख्या को देखते हुए समीकरण बदल सकता है बैठक में निर्मल महावर शंकर खडोलिया लालाराम कुचेरिया पूर्व पार्षद, पूर्णाराम सांगवाल, सन्तोष सुथार रामलाल खटीक, राधेश्याम खाटीवाल,पवन तंवर,बाबुलाल सैनी, भगवान दास स्वामी, मांगीलाल रेवाड़ियां,भवर लाल प्रजापति ,लालदास स्वामी व कामगार समाज के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। उपस्थित भाईयों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी से तन मन और धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
