जैसलमेर। रक्तवीर स्वर्गीय भवानी शंकर (भानु) की 28वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी दौरान भानु सेवा संस्थान फलोदी की उप इकाई दव ने “हर घर एक रक्तदाता, हर घर एक दानदाता” अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दव में एक प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य गोरधनराम को विद्यालय के लिए 28 टेबल एवं स्टूल सप्रेम भेंट किए गए। इस अवसर पर भानु सेवा संस्थान फलोदी के मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार दमाराम (अध्यापक), कार्यवाहक प्रधानाचार्य गोरधनराम तथा संस्थान के अध्यक्ष कमलेश कुमार मेघवाल ने दूरभाष के माध्यम से सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


इस सेवा कार्य में कार्यवाहक प्रधानाचार्य गोरधनराम, जुगत सिंह सौढ़ा (अध्यक्ष, भूतपूर्व नवोदय विद्यार्थी संगठन, जैसलमेर), कैलाशचंद कुमावत, राजलक्ष्मी मेहता, डीएसपी जीवनलाल खत्री (साइबर सेल, सीकर), मीना खत्री, प्रदीप, पठानाराम, महेंद्र सिंह, छगनलाल, दीनाराम, मनमोहन मीणा (पीटीआई), दादूराम, संजय कुमार, ओमप्रकाश, निंबाराम, लीलाराम, लीलूसिंह भाटी, जयसिंह, रमेश कुमार धनदेव, सरदार सिंह भाटी (एडवोकेट), नरपत सिंह भाटी, प्रेम सिंह भाटी, नारायणराम, गोरखाराम, प्रकाश सिंह भाटी, लोकेंद्र कुमार, तेजुसिंह, जसवंत कुमार एवं भारमलराम सहित अनेक भामाशाहों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को फलाहार का वितरण किया गया। साथ ही स्वर्गीय भानु के रक्तदान, समाजसेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों को स्मरण करते हुए उपस्थित सभी लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने तथा समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।


भानु सेवा संस्थान की यह पहल क्षेत्र में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादाई पहल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *