जैसलमेर – अध्यापक पठानाराम के लाड़ले दोहिते दक्ष के प्रथम जन्मोत्सव के अवसर पर एक अनोखी पहल करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दव में श्री कृष्ण भोग का आयोजन किया गया।


दक्ष, पूजा और पवन कुमार निवासी डाबला के सुपुत्र हैं। नाना पठानाराम, जो भानु सेवा संस्थान इकाई दव के स्पॉन्सर और रा.उ.मा.वि दव में अध्यापक भी हैं, ने इस विशेष दिन को सामाजिक सेवा से जोड़कर एक प्रेरणादायक संदेश दिया।इस दौरान विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक के सभी बच्चों को मिष्ठान, बिस्किट, चॉकलेट और खीर का प्रसाद वितरित किया गया।


समस्त स्टाफ ने दक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की।


पठानाराम शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांग सेवा, गौ सेवा, हर घर एक परिंडा और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। जन्मोत्सव को मानव सेवा के रूप में मनाकर प्रेरणादायक संदेश दिया हैं।

इस आयोजन की विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने खूब सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *