बदले समीकरण हैं देखो,
बदल गई हैं मुश्किल बाते ।
जंतर-मंतर देश दिल्ली में,
अलग नजारे खुले अहाते ।।
शिक्षा महकमा मुखिया जो,
आ गये नैतिकता के घेरे।
हार नहीं मानी जेन-जेड़ ने ,
लक्ष्य पाकर ले आये सवेरे ।।
आखिर मेहनत हैं रंग लाई ,
सीजेपी छात्र हित जीता ।
कहा गया था कॉकरोच जो,
लेकर माने आखिर इस्तीफा।।
डंडे खाये लाठियां झेली,
पर अपनाई राह अलबेली ।
अनशन और उपवास सहारे,
सिस्टम की हैं पोल खोली।।
सोनम वांगचुक ने अपनी,
गांधीवादी सोच अपनाई।
छात्र हित में होकर समर्पित,
राज काज की नींद उड़ाई।।
अब तक रहें हैं झेलते युवा,
हो रहा भविष्य से खिलवाड़।
नीट परीक्षा पेपर लीक को,
जोश जज्बे से दिया पछाड़ ।।
अब सिस्टम पूरा बदलेगा ,
पेपर लीक नहीं हो पायेगा।
काल कवलित हुए इसमें जो,
‘मनहंस’ उनको न्याय मिलेगा।।
—–*——-

डॉ.मोहनलाल सोनल मनहंस
फतापुरा रानी पाली राजस्थान
9929053911
