जयपुर। आज 26 जुलाई 2026 को संस्था परिसर बिंदायका थाने के सामने ,सिरसी रोड जयपुर पर नालंदा फाउंडेशन मरुधरा का निशुल्क सेमिनार आयोजित हुआ जिसमें केरियर काउंसिलिंग , बिजनस मार्गदर्शन , सोशियल मिडिया जागरूकता विषय पर विषय विशेषज्ञ द्वारा क्लास के माध्यम से जानकारी दी गई ।

बाबा साहेब को पुष्पांजलि के बाद आज के विषय व कार्यक्रम जानकारी एड. रघुनाथ बौद्ध ने द्वारा बताई गई।

प्रथम सत्र डा. गुलाब जिंदल केरियर काउंसलर अजमेर ने बताया कि केरियर निर्माण के लिए अनुशासन , मेहनत ,योजनाबद्घ आगे बढना ,लगन अनिवार्य है तथा व्यक्ति में नशा के रुप मे पढने लिखने कि लत होनी चाहिए। दूसरे वक्ता पवन देव , पोलिटिको न्यूज चेनल और मास मिडिया के विशेषज्ञ ने सोशियल मिडिया जागरूकता , इसके फायदा व नुकसान के साथ , उसकी गुणवत्ता जांचने पर जोर दिया । सोशियल को सामाजिक , आर्थिक व राजनितिक जागरूकता का माध्यम बताया । शुभकरण सिंह मोटिवेशनल स्पीकर ने दृढ निश्चय , आत्मविश्वास से , संघर्ष से जीवन मे आगे बढना चाहे जिसके लिए मेंटर भी होना चाहिए।
मुकेश मोहन प्रसिद्ध यूट्यूबर ने अपने जीवन संघर्ष के दास्तान के माध्यम से प्रेरित करते हुए आगे बढने का जज्बा पैदा करने व स्वतंत्र विचार व आजादी के साथ सरकार से जबाब करने का साहस पैदा करे । सोशियल मिडिया से लंबा काम कुछ में संभव है । सीताराम स्वरूप पूर्व निदेशक जन आधार व अधीक्षण अभियन्ता ने नौकरी के बजाय अन्य विकल्पों पर जोर दिया जो गुणात्मक वृद्धि करते है , दूसरो का आदेश मानने व सीमित संसाधन के बजाय अच्छा केरियर बनाने का रास्ता बताया । मदन लाल दूदवाल ने सभी का धन्यवाद दिया । सभी बच्चों बडो ने कार्यक्रम को सराहनीय बताया ,सभी ने साथ भोजन किया ।


मंच संचालन व संयोजन एड. रघुनाथ बौद्ध ने किया ।
