भियाड़। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से गुरु शिष्य परम्परा (रिप्रेटरी ग्रांट स्कीम) के अंतर्गत स्टार्क (सोसायटी फॉर ट्रेडिशनल आर्ट एंड रूरल कल्चर) भियाड़ जिला बाड़मेर राजस्थान द्वारा दिनाक 3 जुलाई 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमर सिंह की ढाणी में एक राजस्थान की पारंपरिक लोक संगीत प्रस्तुति दी गई।जो विद्यालय में अध्यन कर रहे छात्र छात्रों के समक्ष रखा गया।

जिसमे राजस्थान के लोक गीत दोहे लोक वाद्य का परिचय का संवाद छात्र छात्रों के साथ किया गया।कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा लोक कलाकार हुनारे देश की लोक कला एवं लोक संस्कृति को जीवित रखने का बहुत अच्छा प्रयास कर रहे है।क्यों की ऐसे लोक कलाकारों के प्रयास से ही हमारे देश के यूवाओ को अच्छी सीख मिलती है हम सभी लोक कलाकारों के उज्वल भविष्य की कामना करते है संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं स्टार्क सोसायटी बाड़मेर बधाई के पात्र है।ऐसे कल्चरल प्रोग्राम हमारे विद्यालय में करते रहे।

