बालोतरा । राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय, बालोतरा के नर्सिंग अधीक्षक श्री रामचंद्र जोगावत के अपनी 37वर्ष 7माह की राजकीय सेवा से 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने पर अस्पताल परिवार की ओर से एक गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमलेश पटेल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. कमल मुंदड़ा, डॉ. राजेन्द्र पालीवाल, पूर्व नर्सिंग अधीक्षक मदनेश पंवार सहित चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिकल एवं अन्य चिकित्सा कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री रामचंद्र जोगावत के लगभग 37 वर्षों के उत्कृष्ट, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा भावना का परिचय दिया। उनके सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व एवं सहयोगी कार्यशैली की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।


समारोह के दौरान अस्पताल स्टाफ द्वारा श्री जोगावत का माल्यार्पण, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।


अंत में श्री रामचंद्र जोगावत ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अस्पताल परिवार का आभार व्यक्त किया तथा सभी सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।


कार्यक्रम के दौरान डॉ डी आर गोसाई,डॉ दिव्येश स्वदहिया,डॉ के आर मीणा, डॉ अनुराधा,डॉ ओ पी खत्री,सीनियर नर्सिंग अधिकारी श्रवण सोलंकी,मानाराम चौधरी, राजेश चावला,जगदीश हिंदल,दिनेश पंवार,पदम् चौधरी, हनुमान पन्नू,कमलेश जीनगर,गीतू चौधरी, ललिता तंवर,सूजा वर्गीश,बुधाराम चौधरी,मनीष दवे,विक्रम भाटी,,दिनेश बामनिया,राजू सेजु जसोल,हंजारीमल जोगावत सहित कही चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।मंच का संचालन चंद्रप्रकाश शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *