चौमूं (सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया)। बलाई विकास समिति जयपुर, मुख्यालय-चौमूं की ओर से 1 जुलाई को डॉक्टर्स-डे पर हाड़ोता में आयोजित होने वाले चिकित्सकों का सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन डॉ. सीताराम शर्मा (टांकरड़ा) ने किया।


डॉ. शर्मा ने समिति द्वारा होने वाले चिकित्सकों के सम्मान समारोह को बहुत ही सराहनीय बताया।
इस मौके पर गोपाल लाल शर्मा, समिति अध्यक्ष एड़वोकेट बद्रीनारायण परिहार, महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कोषाध्यक्ष नानगराम लूनीवाल, पूर्व सीबीईओं बनवारी लाल दायमा, पूर्व डीओ सुरेश कुमार महरिया, रामगोपाल डोई, गुलाबनाथ बुढगाया, प्रहलादराय जाटावत, गोवर्धन बिदावत सहित कई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *