सांचौर | अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अध्यक्ष केवलाराम परमार के नेतृत्व में गणेश शिव मठ पहुंचकर महंत गणेशनाथ महाराज का शोल ओढ़ाकर सम्मान किया।

इस दौरान महंत ने समिति पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए समाजहित एवं संगठन मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

समिति के महासचिव प्रकाशचंद्र जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम में जवाराराम मेघवाल, सेंधाराम बावरला, छोगाराम खानवत, जेताराम परमार पांचला, नेमीचंद खोरवाल, विरमाराम परमार हाड़ेतर, कांतिलाल हाड़ेतर, पारसाराम परमार पालड़ी, जांवताराम परमार, नरसिंगाराम कालमा, समिति उपाध्यक्ष शांतिलाल राणा, उपाध्यक्ष अंबालाल रानुआ, उपाध्यक्ष रमेशकुमार हाड़ेतर, कोषाध्यक्ष शंकरलाल गवारिया, रमेशकुमार परमार सांचौर, रूपाराम परमार कांटोल, जोइताराम परमार हाड़ेतर, मसराराम खानवत, ललित राव, कालूराम खानवत एवं बाबूलाल खानवत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
