जोधपुर ।अखिल भारतीय बलाई महासभा, जिला-शाखा, जोधपुर के अध्यक्ष एडवोकेट मदनलाल बलाई के नेतृत्व में बलाई समाज, बच्चों की शमशान भूमि, सूरसागर, जोधपुर पर वन विभाग द्वारा दिए गए नोटिस के विरोध में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में जिला कलेक्टर जोधपुर एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी जोधपुर को ज्ञापन प्रेषित कर वन विभाग द्वारा दिए गए नोटिस को निरस्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सैकड़ो की संख्या में समाज बंधुओ ने ज्ञापन दिया|


इस विरोध प्रदर्शन में एडवोकेट मदनलाल बलाई, लक्ष्मी रोड़ीवाल, वीरेंद्र ढेनवाल, कमला बुगालिया, बी आर जोया, सरवन लाल बनिया, अरुण बलाई, त्रिलोक मेहरा, लुभाष राठौड़, रूपचंद कड़वासरा, नरपतराम बुगालिया, दौलतराम बनिया, रामदीन बलाई,पुनाराम खारडिया, उमेद बलाई,राजू भाटी, निर्मल सिरोहीवाल, बोदूराम गोठवाल करण कामनिया, भंवरलाल मिडल, श्रीमती प्रेमलता, श्री नरपत राज जोरम रामनारायण थिरोडा, चंद्रप्रकाश चौहान, किशन लीलड, तरुण बलाई, नरेश बलाई एवं सैकड़ो की संख्या में उपस्थित , बलाई समाज के गणमान्य जन बडी संख्या में उपस्थित होकर जिला कलेक्टर व क्षेत्रीय वन अधिकारी से सोहाद पूर्ण माहौल में बातचीत करते हूऐ , नोटिस को निरस्त करने की मांग उठाई।

मदन सालवी ओजस्वी
जिला प्रवक्ता, समता सैनिक दल जोधपुर राजस्थान ने बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *