बीकानेर। शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 के स्थाईकरण तथा वेतन नियमितीकरण के लिए बीकानेर निदेशालय के सामने लगातार 10 दिन से चल रहे धरने प्रदर्शन में शुक्रवार को अभ्यर्थियों द्वारा सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया गया।

यज्ञ में मंत्र उच्चारण रमेश ओझा द्वारा किया गया । राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर सरकार के कर्मचारी ही सरकार के विरुद्ध धरने पर हैं तो सरकार को इसके बारे में जरूर चिंता करनी चाहिए और शारीरिक शिक्षकों के मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि बहुत सारे मुद्दे ऐसे हैं जो गैर वित्तीय है तथा उनका बातचीत व सरकार की इच्छा शक्ति से हल संभव हो सकता है।

इस दौरान सिद्धू ने स्टाफिंग ऑफिसर अशोक शर्मा को शारीरिक शिक्षकों की मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सोपा गया मांगों में प्रमुख रूप से शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति,स्टाफिंग पैटर्न में शारीरिक शिक्षकों का उचित प्रतिनिधित्व तथा पुनर्गठन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पदोन्नति के अवसर, उच्च प्राथमिक विद्यालय में बिना छात्र बाध्यता के शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति, स्थानांतरण नीति तथा महात्मा गांधी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति शामिल हैं।

राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की तरफ से प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह सिद्धू के नेतृत्व में बीकानेर संभाग से जगवीर मान, राजविंदर सिंह, रमेश ओझा ,राजेश पंचारिया, लोकेश सहवाग, वीरेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह,देवकरण, गुरसहाब सिद्धू, गुरमुख सिंह, अजीत सिंह, मंजू , शिवराज सिंह ,अजायब सिंह, बलराम ,संदीप सिंह सहित अनेक शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया।
