बाड़मेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय बाड़मेर के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भियाड़ भाग 2 में 17 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है ।

आज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कौशल्या गुरावा एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मदन पुरी गोस्वामी द्वारा ध्वजारोहण के बाद शिविर का अवलोकन किया गया ।
इस शिविर की विभिन्न गतिविधियों की सराहना की ।

शिविर संचालक वेदा राम मेघवाल प्रधानाचार्य ने बताया कि इस शिविर में गणेश कंवर द्वारा सिलाई का बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है बालिकाएं बड़े मनोयोग से सिलाई का ज्ञान प्राप्त कर रही है । इस अवसर पर सोलंकी पुस्तक भंडार के संचालक हरीश सोलंकी द्वारा सिलाई मशीन भेट की गयी ।
मुकनाराम परिहार द्वारा कंप्यूटर शिक्षा के बारे में सिखाया जा रहा है ।
प्रमिला चौधरी गीत, संगीत एवं योग का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है 1
पवनी चौधरी द्वारा पेंटिंग एवं चित्रकला की जानकारी दी जा रही है । गोस्वामी ने स्काउट शिविर की विविध पहलुओं पर विस्तार से विचार प्रकट किए तथा इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बताया 1
स्थानीय संघ सचिव पोकर राम सोलंकी द्वारा पूर्ण रूप से व्यवस्था संपादित की जा रही है ।
पूर्व सचिव नारायण राम सोलंकी द्वारा सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया ।
