सरदारशहर। उपखण्ड के गांव जैतसीसर में भँवर सिंह पूनिया (PTI) की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ के पावन अवसर पर श्री हरि गोशाला,जैतसीसर में पक्षियों के लिए चबूतरे का निर्माण करवाना केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि जीवों के प्रति संवेदनशी लता और प्रकृति प्रेम का सुंदर उदाहरण है।

आज के समय में पक्षियों के लिए दाना-पानी एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवाना अत्यंत पुण्य कार्य है। यह सराहनीय पहल न केवल पक्षियों के लिए सहारा बनेगी, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण और जीव प्रेम का प्रेरणादायक संदेश भी देगी।

इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी साथियों का हृदय से धन्यवाद। आपका यह प्रयास मानवता, सेवा और जीवों के प्रति प्रेम की मिसाल है।

इस अवसर पर धर्मवीर पूनिया (अध्यक्ष, गोशाला), हरदयाल सरपंच , मनोज कुमार , शंकर लाल (पूर्व डीलर), सेठ रामकुमार , विनोद कुमार , ओम शायर सिंह ,ईश्वर सिंह ,कन्हेयालाल तथा गाँव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *