तारानगर। आज 13 अप्रैल को अम्बेडकर सर्किल तारानगर पर डॉ अम्बेडकर जयंती समारोह बहुजन टाइगर फोर्स के द्वारा धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में कोर्ट से अम्बेडकर सर्किल तक डी जे के साथ रैली निकाली गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ ऋतु सिंह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया, प्रोफेसर ऋतु सिंह ने बोलते हुए बताया कि बाबा साहेब ने महिलाओं के लिए बराबरी का अधिकार दिया। भारतीय संविधान में मिले अधिकारों की बदौलत आज महिलाएं पायलट ,अधिकारी,अफसर,नेता, प्रधानमंत्री ,राष्ट्रपति बन रही है,ऋतु सिंह ने सभी महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित बनने की प्रेरणा दी। प्रोफेसर ऋतु ने जोर दिया कि सभी महिलाएं अपना अधिकार पहचाने और कंधे से कंधा मिलाकर चलें । घर से बाहर निकले, ज्यादा से ज्यादा शिक्षित बने और सभी क्षेत्रों में अपना नाम कमाएं। डॉ ऋतु ने बताया कि सभी महिलाओं को अपने अधिकार ,अपनी नौकरियों, अपनी शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।अपने वोट की ताकत को पहचानने की जरूरत है,। डॉ प्रोफेसर ने बताया कि बहुजन समाज को पूंजीवाद के विरुद्ध लड़ना पड़ेगा,बहुजन समाज को सड़कों पर आ कर संघर्ष करना पड़ेगा।‌ बहुजन समाज को अपनी ताकत को पहचानने की जरूरत है,महिलाओं को अपनी पुरानी बेड़ियों को तोड़कर आगे आना होगा अपने अधिकारों को पहचानना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नेशनल जन मंडल पार्टी के जिला अध्यक्ष दौलत राम पेशियां ने बताया कि बहुजनों में एकता की जरूरत है,सभी बहुजनों को वोट की ताकत को पहचानने की जरूरत है । उन्होंने बताया कि बहुजनों जागरूक बनो और सत्ता की चाबी अपने हाथ में लो और अपने अधिकारों को पहचानो। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष देई राम मेघवाल ने बताया कि हमें समाज को राजनैतिक रूप से शिक्षित करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि जब तक बहुजन समाज डॉ अम्बेडकर और मा.साहेब काशीराम के बताए मार्ग पर नहीं चलेगा तब तक उन्नति नहीं कर सकता । उस समय एक अम्बेडकर ने इतिहास बदल दिया तो आज समाज के करोड़ों शिक्षित नागरिक क्या नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि बहुजन समाज में राजनीतिक क्रांति की जरूरत है ,सरपंच सोनियानरसिंह मिठडी ने डॉ अम्बेडकर के त्याग और योगदान पर प्रकाश डाला और बताया कि बहुजन समाज एवं महिलाओं को उन्नति का अधिकार डॉ अम्बेडकर ने दिलाया ।इसलिए हमें अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलकर समाज को शिक्षित और संगठित करना होगा । एडवोकेट चंद्रभान नायक ने समाज को शिक्षित बनने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम में बोलते हुए श्रीचंद छापर वाल ने बताया कि केवल एक दिन अम्बेडकर को याद करने से कुछ नहीं होगा,हमें प्रत्येक दिन अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलना होगा तभी समाज का कल्याण हो सकता है ।

छापरवाल बताया कि बहुजन समाज को कुरीतियों और पाखंड को त्यागना होगा तभी समाज बिकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। इस कार्यक्रम के संयोजक बहुजन टाइगर फोर्स के अध्यक्ष नरसिंह मिठडी ने आज के कार्यक्रम में पधारे समाज के सभी साथियों का धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर प्रताप मेघवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन भगवाना राम घोटड़ ने किया,इस अवसर पर पार्षद बाबूलाल पटीर, भींवाराज घोटड़,प्रभु राम पटीर,दौलत राम शीला, महेंद्र पटीर,नंद लाल सबलानिया, जेठा राम पटीर,पाला राम जिंदल, जुगलाल बरवड़, भानी राम बरोड़,गिरधारी लाल सोलंकी,बिशना राम नायक,लालचंद बुचावास , आरता कुमार,ताराचंद भामी ,श्रीचंद छपरवाल, सुरेश जोईया,भंवर लाल भामरा,विकाश चोपड़ा,मुकेश छापर वाल,सुरेश रॉयल,मांगीलाल चनान्नीया,बुधराम बामणिया,रेवंत राम सान्डेला,महेंद्र खटीक इत्यादि उपस्थित रहे,इतने शानदार कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए गांवों से आए लोगों ने बहुजन टाइगर फोर्स के अध्यक्ष नरसिंह मिठडी की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *