सांचौर । भारतरत्न, संविधान निर्माता, महान अर्थशास्त्री, नारी उद्धारक एवं महान समाज सुधारक बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर शहर के मुख्य मार्गों से भव्य वाहन रैली के साथ आगाज़ होगा तथा मुख्य समारोह अम्बेडकर उद्यान बी ढाणी सांचौर में मुख्य मेहमानों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित होगा ।

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद लुंबाराम चौधरी तथा अध्यक्षता संभाग परिवहन अधिकारी नानजीराम गुलसर करेंगे ।
अम्बेडकर सेवा समिति सांचौर के तत्वावधान में आयोजित हो रहे चार दिवसीय जयंती समारोह कार्यक्रम के तहत लॉर्ड बुद्धा महाविद्यालय सांचौर में जयंतीलाल धोरावत के पर्यवेक्षण में मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।
सेवा समिति के महासचिव कानाराम पारीक ने बताया कि सांचौर क्षेत्र की कला प्रतिभाओं में रचनात्मक क्षमता बढ़ाने तथा उसे प्रकट करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

उन्होंने बताया कि बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर ने दबे-कुचले तथा शोषित समाज के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया तथा हक व अधिकार दिलाने के लिए हरसंभव हिमाकत की । उन्हें दुनिया में सिंबल ऑफ नालेज के नाम से जाना जाता है । उनकी जयंती विश्व भर में खुशी व हर्सोल्लास के साथ मनाई जाती है ।


अध्यक्ष नरेश पातलिया ने प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए बताया कि कला ही जीवन है । अपनी कला को उजागर करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें जिससे उसमें अधिक निखार लाया जा सके ।
मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता के अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद खोरवाल, व. उपाध्यक्ष अंबालाल रानुआ, नायब तहसीलदार वेरसीराम पारेगी, निदेशक डॉ.आसूराम सिंघल, असिस्टेंट प्रोफेसर नारायणलाल सिंघल, युवा उद्यमी हरलाल पारेगी, एड. राजेंद्र कुमार हिंगड़ा, पूनमाराम सिंघल, आकुबखान, सेवा समिति प्रवक्ता शंकरलाल गवारिया, निर्णायक रूपाराम परमार, प्रमिला चौहान, कुमारी सूर्या, डूंगराराम, गुड़ियां जीनगर, शांन्ति लाल पारेगी, वागाराम और बहुत बड़ी संख्या में प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *