
• जागो हुक्मरान न्यूज
छबड़ा | उप जिला चिकित्सालय छबड़ा में 1 जुलाई 2025 मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
डॉक्टर्स डे और नर्सेज जिलाध्यक्ष समाजसेवी संजय मेघवाल के जन्मदिन के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्त वीर और रक्त वीरांगनाएं भाग लेंगी। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान एवं खून की कमी को देखते हुए इस विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

साथ ही रक्तदान के लिए संपूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है। रक्तदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मोटिवेट किया जा रहा है साथ ही सभी संस्थाएं रक्तदान हेतु सभी को मोटिवेट करते हुए रक्तदान करने के लिए सहयोग कर रही हैं। कोटा बूंदी बारां झालावाड़ के सभी रक्तबीर रक्तदान के लिए सम्मिलित होंगे। डॉक्टर, नर्सेज कर्मचारी सभी विभागों केअधिकारी ,कर्मचारी, युवा रक्त वीर समाजसेवी सभी संस्थाओं के पदाधिकारी सदस्य, आमजन इस रक्तदान शिविर में भाग लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान के लिए सभी को प्रेरित कर रहे हैं।
