बाड़मेर। राजस्थान मेघवाल परिषद बाड़मेर द्वारा समाज के आर्थिक दष्ट्रि से कमजोर छात्रों हेतु संचालित की जा रही अध्ययन गौद योजना में होली मिलन के शुभ अवसर पर चौहटन विद्यायक मा. आदुराम जी मेघवाल द्वारा 25000 रूपए रुपये की राशि का सहयोग कर नैक और प्रेरणादायी कार्य किया।

समाजसेवी मेघवाल ने बताया कि समाज में ऐसे कई होनहार छात्र है जो बाहर अच्छे विद्यालयों मे उच्च शिक्षा ग्रहण तो करना चाहते है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पढाई बीच में छोड़नी पड़ती है ऐसे विद्यार्थियों के लिए यह योजना वरदान सिद्ध हुई है इस मौके पर ऐसे छात्रों का थोड़ा सा सहयोग करना मै अपने आपको धन्य समझता हूँ ।
उपस्थित महानुभावों ने मा. विद्यायक की इस अनुकरणीय पहल का आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर मघाराम मेघवाल, दीपाराम मेघवाल, तगाराम खती, ईशवर नवल, रमेशकुमार खती प्रधानाचार्य वैरसीराम वैंकट भलगाँव सहित कई प्रबुद्धजन मोजूद रहे।
ज्ञात रहे मा.विधायक एवं आपके भ्राता मा. पांचाराम मेघवाल द्वारा पूर्व में भी 3-4 लाख रू की राशि का शिक्षा में सहयोग किया जा चुका है।
नैक एवं प्रेरणादायी कार्य के लिए हम सब तहे दिल से आपका हार्दिक रूप से आभार व्यक्त करते है।
तगाराम खती, जिलाध्यक्ष राजस्थान मेघवाल परिषद बाडमेर ने आभार जताया।
